Uncategorized

संविधान बचाओ – भाईचारा बनाओ सम्मेलन” — एकता, सम्मान और बराबरी के संघर्ष की बुलंद शुरुआत

एकता, न्याय और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प

बोधि मंदिर, साकची में आयोजित “संविधान बचाओ – भाईचारा बनाओ सम्मेलन” में विभिन्न समुदायों की ऐतिहासिक उपस्थिति देखने को मिली। यह सम्मेलन समाज में बराबरी, भाईचारा और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा को लेकर नई जागरूकता और एकजुटता का संदेश लेकर सामने आया।

सभा को संबोधित करते हुए स्टेट प्रेसिडेंट एवं राष्ट्रीय कोर कमिटी सदस्य श्री काशिफ़ रज़ा ने कहा —

“भारत का संविधान सिर्फ़ एक दस्तावेज़ नहीं, बल्कि हर नागरिक के न्याय, सम्मान और समान अधिकारों की सबसे बड़ी गारंटी है। हम धर्म, जाति और वर्ग के नाम पर विभाजन के लिए नहीं — बल्कि संविधान और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट हुए हैं।”

इसके बाद मुख्य अतिथि श्री राहुल मुर्मू — स्टेट प्रेसिडेंट, पुलिस एसोसिएशन झारखंड ने कहा —

“समाज तब आगे बढ़ता है जब हर व्यक्ति सुरक्षित, सम्मानित और अधिकार संपन्न हो। संविधान ने हमें बराबरी का अधिकार दिया है और इसकी रक्षा सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। भाईचारा और लोकतांत्रिक मूल्य ही राष्ट्र की मजबूती की नींव हैं।”

कार्यक्रम की सफलता में कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवा नेतृत्वकर्ताओं की उल्लेखनीय भूमिका रही।

विशेष उपस्थिति रहे —

दिनेश गौतम, शमीम अकरम, परवेज शहजाद, फ़ैयाज़ आलम, परमबीर पात्रों, सनत सिंह, सरदार आफताब अली, एजाज अहमद, सोनू (स्माइल), राशिद खान, वसीम, राजू मुखी, रतन बारीक, राजू लोहरा, बलराम कर्मकार, कमरुन निशा, जेबा आलो और शेख खुशनूर।

कमरुन निशा, आबे काउसर, जेबा बख्तियार, यतन बीबी, निगार, चांदनी बेगम, नाज़ो, सोनी, ग़जाला परवीन, साहीन, खुशी नूर, फातिमा, कंता, मुस्कान, अफसाना, आयशा, रश्मी,

इन सभी साथीगणों ने सम्मेलन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा संविधान और सामाजिक भाईचारे के संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!