रॉकी और रोहित के नाम से जुड़ा वन भूमि घोटाला
शांति नगर में जंगल की ज़मीन पर माफिया राज विभाग की कार्रवाई से हड़कंप

आदित्यपुर (गम्हरिया) — शांति नगर क्षेत्र में वन भूमि पर चल रही खुली लूट, अवैध कब्जा और गैरकानूनी निर्माण पर आखिरकार वन विभाग का हथौड़ा चला। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे हुई कार्रवाई ने उन लोगों की कानूनी हनक तोड़ दी, जो वर्षों से जंगल की ज़मीन को बेचकर मालामाल हो रहे थे।
वन विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि वन भूमि पर बिना किसी अनुमति के मकान खड़े किए जा रहे हैं और प्लॉटिंग का संगठित धंधा चलाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार रॉकी और रोहित नामक व्यक्ति इस अवैध नेटवर्क के मुख्य चेहरे बताए जा रहे हैं,बताया जा रहा है कि गरीब और मजबूर लोगों को सपने दिखाकर उन्हें गैरकानूनी जमीन थमाई गई, जिससे एक तरफ आम जनता ठगी गई और दूसरी ओर सरकारी वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा।
वन विभाग ने साफ शब्दों में चेताया है कि वन भूमि पर कब्जा करने वाले, दलाल और कथित भू-माफिया अब बख्शे नहीं जाएंगे। यह कार्रवाई सिर्फ ट्रेलर है, आने वाले दिनों में पूरे नेटवर्क पर बड़ा प्रहार तय माना जा रहा है।




