राजनीतिसराईकेला खरसावा
आदित्यपुर नगर निगम वार्ड संख्या 2 से जेबा हुसैन मैदान में

आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 2 से जेबा हुसैन ने पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। उनके उम्मीदवार बनने से वार्ड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। स्थानीय मुद्दों को लेकर सक्रिय रहने वाली जेबा हुसैन को क्षेत्र की जनता एक सशक्त और जागरूक चेहरा मान रही है।

जेबा हुसैन ने कहा कि यदि जनता का समर्थन मिला तो वे वार्ड के विकास, साफ-सफाई, सड़क, पानी, शिक्षा और महिलाओं की भागीदारी जैसे मुद्दों को प्राथमिकता देंगी। उनके चुनाव मैदान में उतरने से वार्ड संख्या 2 का चुनावी मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।

