जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम

अब बदलाव तय! फरहाना खातून ने खरीदा नामांकन फॉर्म

मानगो नगर निगम के वार्ड संख्या 29 में नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। पार्षद पद की दावेदार फरहाना खातून ने आज नामांकन फॉर्म खरीदकर चुनावी मैदान में अपनी औपचारिक एंट्री कर दी।

नामांकन फॉर्म खरीदने के दौरान मोहम्मद फैयाज आलम सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। समर्थकों ने इसे वार्ड में बदलाव की शुरुआत बताते हुए उत्साह का प्रदर्शन किया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, फरहाना खातून लंबे समय से वार्ड की समस्याओं—सफाई, सड़क, पानी और जनसुनवाई—को लेकर सक्रिय रही हैं। उनके नामांकन फॉर्म खरीदने के साथ ही वार्ड 29 में चुनावी मुकाबला दिलचस्प होता नजर आ रहा है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में अन्य दावेदारों की गतिविधियां भी तेज होंगी और वार्ड 29 चुनावी चर्चा का केंद्र बनेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!